दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक की मौत, मचा कोहराम
मेरठ, जुलाई 23 -- मवाना रोड पर फिटकरी कट के सामने बाइकों की टक्कर में एक शिक्षक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गंगानगर स्थित गंगा एन्क्लेव निवासी 53 वर्षीय ओम त्यागी छोटा मवाना स्थित रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक थे। बुधवार सुबह आठ बजे वह स्कूल के लिए घर से निकले थे। मवाना रोड पर फिटकरी कट के सामने विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही बाइक ने उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही उनके सिर से हेलमेट निकल गया और वह तेज गति में गिर पड़े। सड़क पर सिर लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी पर बाइक पर सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ओम त्यागी के परिवार में उनकी पत्नी अंजू समेत दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.