देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर। बिहार के बांका जिला के कटोरिया थानांतर्गत जमुनियांटांड़ के पास रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में तेलंगावा गांव निवासी मुन्ना कुमार ने बताया कि भाई संदीप कुमार यादव मामाघर बलियामारा गांव गया था। वापस लौटने के क्रम में जमुनियांटांड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संदीप कुमार यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...