मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- औराई, एसं। रुन्नीसैदपुर मुख्य सड़क पर लोहा गोदाम के पास रविवार को दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में औराई थाने की भरथुआ पंचायत के अलीनगर टोला निवासी मो. साकिब रजा (18) की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार बभनगामा पंचायत के चहुंटा निवासी रमेश झा (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने साकिब रजा को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक सवार भैरवस्थान की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरा बाइक सवार भैरवस्थान की ओर से आ रहा था। हादसे में दोनों बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल रमेश झा के पुत्र त्रिपुरारी झा ने बताया कि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, भरथुआ पंचायत के मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.