अमरोहा, मार्च 17 -- गजरौला, संवाददाता। सोमवार शाम दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुई दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई। घायल दो लोगों को सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे थाना क्षेत्र के गांव बिजौरा निवासी मुकेश का 25 वर्षीय पुत्र विनोद गांव के ही अतुल व आशु के साथ भट्ठे पर घोड़ी को चारा डालने जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर गलत दिशा से आ रही तेज गति दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में विनोद की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार अन्य दो लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरा चालक बाइक लेकर फरार हो गया। जमा हुई राहगीरों की भीड़ ने घायलों को सड़क से हटाया। सूचना पर मृतक के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.