दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
आजमगढ़, मार्च 19 -- दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पुष्पनगर गांव के पास गुरुवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर निवासी 38 वर्षीय मनोज कश्यप बाइक से बाजार जा रहे थे। गांव के बाहर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मनोज के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार 45 वर्षीय संतोष मिश्र निवासी पुष्पनगर, 28 वर्षीय रवि गौतम निवासी हड़वां थाना दीदारगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइकें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर दीदारगंज थानध्यक्ष जयप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से मार्टीनगंज पीएचसी ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मनोज कश्यम को मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.