दो बाइकों की टक्कर में मासूम समेत छह घायल
पीलीभीत, जून 29 -- बरखेड़ा। क्षेत्र में दौलतपुर नहर रोड पर ग्राम जगदीशपुर की पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक वर्षीय मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। ग्राम अर्सियावोझ निवासी खरगारी लाल पुत्र भूपराम अपनी पत्नी माया देवी, कुसमा देवी और एक वर्षीय अनिकेत के साथ पिपरिया से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगदीशपुर पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक दौलतपुर पट्टी निवासी अजहर अली पुत्र मोहम्मद असलम चला रहे थे, जिनके साथ गांव के ही कमर अली पुत्र उर्मान शाह सवार थे। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.