दुमका, दिसम्बर 28 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना अंतर्गत परमा गांव के पास शनिवार को दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में स्प्लेंडर बाइक पर बैठे विलास यादव व उनकी पत्नी बीच सड़क पर गिर गए। घटना में विलास यादव की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई,जबकि विलास यादव को हल्की चोट लगी है। महिला गीता देवी का सिर फट गया है। जानकारी के अनुसार गीता देवी रामगढ़ स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मासिक बैठक में शामिल होने के लिए पति के साथ जा रही थी। इसी बीच दोनों घटना के शिकार हो गए। वहीं दूसरी ओर दूसरी बाइक में सवार युवक शेखर राय भी जख्मी हो गया है। वह नशे की हालत में बाइक को चला रहा था। घटना की सूचना हसडीहा थाना की पुलिस को दिया गया। पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए गोड्डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.