शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- निगोही। जनपद के गुरगवां गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, खिरिया खुर्द गांव निवासी दीपक अपने साथी बृजेश निवासी परा झरसा के साथ निगोही जा रहे थे। जैसे ही दोनों गुरगवां गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दीपक और बृजेश के साथ दूसरी बाइक पर सवार अनुराग व उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने पुलिस को दी। पुलिस ने एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस के समय पर न पहुंचने के कारण घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से निजी साधनों से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.