दो बाइकों की टक्कर में भाई-बहन घायल
आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार में गुरुवार को दो बाइकों की टक्कर में भाई-बहन घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को महराजगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव निवासी 16 वर्षीय शिवम पुत्र वीरेंद्र अपनी बड़ी बहन 23 वर्षीय अंशुमा के साथ बाइक से भैरव बाबा धाम में दर्शन-पूजन करने जा रहा था। परशुरामपुर बाजार के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंशुमा की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.