दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल
मऊ, मई 28 -- मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-परडी मार्ग पर गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के फदुलाहपुर निवासी 30 वर्षीय राहुल किसी निजी काम से रानीपुर थाना क्षेत्र के परडी जा रहा था। इसी दौरान फतेहपुर-काझा मार्ग पर स्थित नेवादा गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- डुमरिया में दो बाइकों की भीषण टक्कर, युवक की मौत, चार घायल टक्कर के बाद राहुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.