बेगुसराय, जून 17 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सड़क हादसा मंगलवार की देर रात्रि तारा नरहन मुख्य सड़क पर फफौत पुल के नजदीक हुआ। इस सड़क दुर्घटना में जख्मी सभी युवक फफौत गांव के हैं। जख्मी युवकों में फफौत पंचायत के वार्ड नं 5 निवासी अजय दास के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार, संजय दास के 25 वर्षीय पुत्र राजू कुमार , वार्ड नं 2 निवासी मो अनवर के पुत्र 20 वर्षीय पुत्र मो सोहेल तथा वार्ड नं 1 निवासी मो मासूम के 35 वर्षीय पुत्र मो कारी के रूप में की गई। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार चार युवक जख्मी सड़क हादसा के बाद घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों ...