दो बाइकों की टक्कर में पिता, पुत्र व पत्नी घायल, जीएमसीएच रेफर
बगहा, अगस्त 19 -- लौरिया। साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक ही बाइक पर सवार संदीप राम, उनका पुत्र डेबा और पत्नी दुर्गावती देवी बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में संदीप राम का बायां पैर टूट गया, जबकि पुत्र डेबा के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। पत्नी दुर्गावती के हाथ-पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही चनपटिया के मिसकार टोला चुहड़ी से पहुंचे रिश्तेदारों ने घायलों को चनपटिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को जीएमसीएच (GMCH) रेफर कर दिया। बताया जाता है कि संदीप राम अपने परिवार के साथ सतवारिया स्थित सुभाष राम के घर (ससुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.