गिरडीह, मई 15 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो तिसरी रोड में सिरनाटांड़-नायकडीह गांव के पास बुधवार की देर रात दो बाइक के बीच टक्कर हो जाने से उसमें सवार कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल हुए घोसे गांव के कुंदन कुमार 25 वर्ष, प्रवीण कुमार 22 वर्ष, गुलशन कुमार 22 वर्ष, जमुआ के गोरो गांव निवासी भिखारी लाल 60 वर्ष, मंतोष राय 19 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रुप से घायल प्रवीण कुमार व मंतोष राय को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- आमने-सामने की भिड़ंत में युवक गंभीर, धनबाद रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...