औरंगाबाद, मई 9 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में देव थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी निर्भय कुमार, इंदु देवी, इंदल कुमार, सार्थिक कुमार तथा कौशल कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों बाइकें विपरीत दिशा से आ रही थीं। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की सीधी टक्कर में पांच लोग घायल इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक आपस में टकरा गईं और दुर्घटना हो गई। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद एक बाइक सवार मौके से...