दो बाइकों की टक्कर में पति की मौत, पत्नी घायल
आजमगढ़, मई 10 -- सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव के बनवा मोड़ के पास रविवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक सवार वाहन छोड़ कर फरार हो गए। घटना के समय पत्नी को दवा दिलाकर पति बाइक से घर लौट रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतिल जगदशीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र राजभर की पत्नी 30 वर्षीया ज्योती राजभर बीमार थी। पति के साथ वह दवा के लिए गई थी। दवा लेकर दोनों रविवार की शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव के बनवा मोड़ के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आए बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.