दुमका, जनवरी 19 -- दलाही,प्रतिनिधि। फतेहपुर पालाजोरी बाईपास मार्ग के गुमरो पहाड़ के पास सोमवार शाम साढ़े चार बजे दो बाइकों की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गुमरो गांव के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बर्थडे पार्टी का केक फतेहपुर से लेकर मनोज राय,दानिस अंसारी व शनिचर राम लौट रहे थे। वहीं विपरीत दिशा की ओर राजेश हेम्ब्रम पालाजोरी से अपने घर जोगिडीह लौट रहा था। दोनों अचानक असंतुलित होकर एक दूसरे से टक्कर हो गया। जिससे सभी घयल हो गए वहीं दोनों मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि ग्रामीणों ने उक्त घटना की जानकारी परिजनों को दिया जिसके बाद घायलों का उपचार करने ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.