बांका, मई 7 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के कासपुर गांव के समीप बुधवार की रात में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर बैठे चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। घायल युवक सुल्तानपुर गांव के घनश्याम दास ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार रामदेव हरिजन के साथ भरको हाट गए थे। वहां से लौटने में उन्हें देर हो गई। रात में लौटने के क्रम में कासपुर गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया जिसमें दोनों जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस वहां पहुंचा तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा रामदेव हरिजन को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...