मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार गांव में एनएच-27 पर रविवार को दो हाई स्पीड बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि पंचरुखी गांव निवासी भुनेश्वर भगत का 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार बाइक में तेल लेने पुरानी बाजार स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। कट प्वाइंट पार करने के दौरान गलत साइड से आई बेकाबू बाइक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है। प...