देवरिया, जनवरी 3 -- बघौचघाट (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम शनिवार दोपहर में बघौचघाट कस्बे में दो बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। पथरदेवा - बघौच घाट मार्ग बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पूरी तरह टूट गई। घायलों में अमीरुद्दीन पुत्र मुबारक (20 वर्ष), निवासी शंकरपट्टी टोला चकिया तथा गुटूर पुत्र अली राजा (20 ) निवासी ग्राम शंकरपट्टी को मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछैला भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.