बेगुसराय, जुलाई 18 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। राष्ट्रीय उच्च पथ 122 पर रसीदपुर चकदिलार के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों ही बाइक पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में दोनों ही बाइक पर सवार एक युवती समेत दो व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत महनैया गांव निवासी शिवशंकर झा के 22 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार विकास उर्फ भोला झा व दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव निवासी पप्पू राम के 30 वर्षीय पुत्र बिरजू कुमार के रूप में की गई है। विक्रम कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि बिरजू कुमार की मौत अनुमंडल अस्पता...