मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच परिसर स्थित शिव मंदिर के पास गुरुवार देर रात दो बाइक की टक्कर में दो मेडिकल छात्र और एक कर्मी जख्मी हो गए। तीनों का इलाज मेडिकल की इमरजेंसी में चल रहा है। इसमें एक ही हालात गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना के समय दोनों मेडिकल छात्र अपनी-अपनी बाइक से विपरीत दिशा में जा रहे थे। दोनों की बाइक तेज रफ्तार में थी। इसी बीच एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक के सामने आ गई। इससे यह हादसा हुआ। इस घटना में बगल से गुजर रहा एक मेडिकल कर्मी भी जख्मी हो गया। दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इधर, एसकेएमसीएच ओपी पुलिस का कहना है कि शिकायत नहीं मिली है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन...