गोड्डा, अप्रैल 14 -- मेहरमा, एक संवाददाता। मेहरमा प्रखंड कार्यालय के नजदीक मंगलवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ राजकुमार सील ने घायल का उपचार किया। घायलों में एक की पहचान चांदपुर गांव के 35 वर्षीय सुबोध रविदास तथा दूसरे बाइक चालक की पहचान शंकरपुर गांव के 20 वर्षीय संतोष हेंब्रम के रूप में हुई। डॉ सील ने बताया कि सुबोध के एक पैर के निचले हिस्से में गहरा जख्म है। जिस कारण उसे बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर किया जा रहा है।जबकि संतोष को अंदरूनी चोटें हैं।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार संतोष हेंब्रम मेहरमा से स्थानीय बाजार बाराहाट की ओर जा रहा था और शराब के नशे में धूत था। साथ ही साथ वह का...