बदायूं, अप्रैल 13 -- बाइकों की टक्कर में घायल हुए दूसरी बाइक सवार एक युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक युवक की कल मौत हुई थी। जबकि दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हुए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा शनिवार को जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा पेट्रोल पंप के पास हुआ था। थाना क्षेत्र के कादरनगर गांव के रहने वाले मोहित 19 वर्ष पुत्र ओगेन्द्र अपने गांव के मनोज 18 वर्ष पुत्र सोराज और अंकित 18 वर्ष पुत्र रामभजन के साथ किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर सोनबुढी गांव निवासी अर्जुन 19 वर्ष पुत्र नत्थूलाल, कृपाल 20 वर्ष पुत्र चंद्रपाल और एक अन्य युवक सवार थे, से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर रू...