मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुरौल। सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी पुल चौक के समीप बुधवार की रात दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। उसे हल्की चोट लगी है। वहीं, दो लोग घायल हो गए। मृतक पीयर थाने के सिमरा चिकनी टोला निवासी 38 वर्षीय मो़ अंसार था। वह दर्जी का काम करता था। घायलों में मुरौल के बैगन चौक निवासी ललित कुमार एवं करण कुमार शामिल हैं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मद अंसार बाइक से रिश्तेदार के यहां नरौली जा रहा था। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...