श्रावस्ती, मार्च 12 -- जमुनहा (श्रावस्ती), संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुनहा-बहराइच मार्ग पर शिकारी गांव के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीसीर के मजरा बेगमपुर निवासी तुलसी (26) पुत्र अशरफी और खुशबू (28) पुत्री पंचू, निवासी बदला गांव, किसी काम से मल्हीपुर आए हुए थे। काम समाप्त कर दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के मजरा नई बस्ती निवासी राजू (20) ...