लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- गुरुवार रात रकेहटी से बाइक पर सवार होकर डीजल लेने जा रहे युवक की बाइक में सामने से आई बाइक टकरा गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको सीएचसी ले जाया गया। वहां से दो युवकों को लखीमपुर भेज दिया गया। गुरुवार रात रकेहटी निवासी करन सिंगाही थाने के खैरीगढ़ गांव के अपने साथी राही के साथ बाइक से डीजल लेने निघासन की तरफ पेट्रोल पंप जा रहा था। रकेहटी कस्बे के पश्चिम बाहर निकलते ही जिंदबाबा मजार के पास सामने से आ रही रकेहटी के ही राहुल की बाइक और करन की बाइक टकरा गईं। इसमें दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को निघासन सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद राहुल और राही को लखीमपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। करन की मरहम-पट्टी करके घर भेज दिया गया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.