अंबेडकर नगर, जून 20 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकर नगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मगुराडीला चौराहे के पास शुक्रवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं पीजीआई टांडा रेफर कर दिया गया।

घटना का विवरण जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सदरुद्दीनपुर निवासी अरविंद (35) पुत्र बुधीराम अपनी ससुराल बाजिदपुर (जलालपुर) आए हुए थे। शुक्रवार रात वह मोटरसाइकिल से बसखारी-जलालपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। जैसे ही वह मगुराडीला चौराहे के पास ...