दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर
गिरडीह, मई 17 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली स्थित जमुनिया नदी पुल पर शनिवार को दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पुल पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में रह गईं, जबकि दो युवक पुल के नीचे जा गिरे और एक युवक बाइक के नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही बुलेट और सुपर स्प्लेंडर बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरे। यह भी पढ़ें- दनुआ घाटी में रफ्तार का कहर बाइक सवार बिहार के तीन युवक घायल आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डुमरी रेफरल अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.