नवादा, मार्च 28 -- रजौली, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के प्राणचक व सिमरकोल मोड़ के बीच एनएच-20 पर शनिवार की सुबह दो बाइक अनियंत्रित होकर आमने सामने टकरा गई। इस टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार रहे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल बाइक सवारों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. सूरज कुमार ने प्राथमिक इलाज किया। घायलों की पहचान रजौली प्रखंड के होरिला गांव निवासी अर्जुन राम के पुत्र अनिल कुमार, गयाजी जिले के गुरुआ गांव निवासी देवनन्दन यादव के पुत्र छोटेलाल कुमार एवं नरहट थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गांव निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई है। घायल छोटेलाल कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने कहा कि एनएच-20 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.