गंगापार, मार्च 3 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इफको पुलिस चौकी अंतर्गत आटा गांव आए अभिषेक कुमार अपने जीजा मनीष कुमार के साथ सोमवार शाम करीब सात बजे बाबूगंज बाजार जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...