गाजीपुर, फरवरी 28 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बिरनो थाना के महमूदपुर ढेबुआ चट्टी के शुक्रवार की सुबह बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में हाईस्कूल के एक छात्र की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी युवकों को निकट के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। तीनों की हालत गंभीर होते देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। भागमलपुर भवरहा गांव के निवासी खाकी बाबा इंटर कालेज युसुफपुर से हाईस्कूल की परीक्षा देकर एक ही बाइक से आरपी राजभर,अमन राजभर और सतीश राजभर घर लौट रहे थे। गांव का ही अभिषेक राजभर घर के बगल के छात्र को परीक्षा से घर लाने के लिए बाइक से जा रहा था। दोनों बाइक अनियंत्रित होकर टक्करा गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.