दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- साहेबगंज, हिसं। इंद्रदेव चौक से कुछ दूर आगे मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे। स्थानीय आनंद सिंह की सूचना पर पहुंचे दारोगा सुमित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। एंबुलेंस पर लादकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों में वसंतपुर चैनपुर पंचायत के भगवानपुर काशी निवासी मो. सिराज के पुत्र अली राजा (30), मो. जहरुद्दीन के पुत्र सैफ अली (32), जीताछपरा निवासी मो. हुसैन के पुत्र मो. क्यामुद्दीन (30), मंगुराहा निवासी मो. अनवर के पुत्र मो. शाहिद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- तीन बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर पुलिस ने क्षतिग्रस्त दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.