लोहरदगा, अप्रैल 18 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के भंडरा-चट्टी मुख्य सड़क पर कुंदो फुटबाल मैदान के समीप दो बाइकों की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे स्थनीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया गया। जहां गंभीर रुप से घायल हरि उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ब्राह्मणडीहा गांव निवासी झरिया उरांव के पुत्र सुशील उरांव, स्व एतवा उरांव के पुत्र हरी उरांव अपने मोटरसाइकिल से धनामुन्जी गांव जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही आ रहे किस्को थाना क्षेत्र के जुगल हजाम के पुत्र मनीष हजाम के बाईक के साथ भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाईक पर सवार चारों व्यक्ति घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.