सोनभद्र, नवम्बर 29 -- दुद्धी(सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूरता में महुअरिया मार्ग पर शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव निवासी 33 वर्षीय देव प्रसाद पुत्र मनिजर दुद्धी से काम कर शुक्रवार की शाम अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मूरता गांव के समीप महुअरिया मोड़ के पास पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार से आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर 25 वर्षीय रामलखन पुत्र विरझन निवासी गुलालझरिया दुद्धी सहित तीन लोग सवार थे। इससे दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.