लोहरदगा, जनवरी 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा-कुडू मुख्य सड़क पर बराठपुर के समीप गुरुवार को दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार लोहरदगा से कैरो जा रही बाइक और लावागाईं की ओर से लोहरदगा आ रही दूसरी बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक संख्या जेएच01 एफके 2063 और जेएच 08 एच 7516 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों बाइक काफी तेजी में थे। जिससे दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल का दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप गई। सड़क पर बिखरी बाइक के टुकड़ों के बीच घायल युवक दर्द से कराह रहे थे। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के लावागांई निवासी 50 वर्षीय रज्जाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.