आजमगढ़, अप्रैल 24 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कस्बे के बैल बाजार के पास गुरुवार की रात दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक को ट्रेलर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कस्बे के आजाद नगर निवासी 24 वर्षीय मुफीद घर के पास चाय की दुकान चलाता था। गुरुवार की रात में वह बागखालिस बाजार गया था। रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से घर लौट रहा था। जीयनपुर कस्बे के बैल बाजार के पास बाइक सवार 25 वर्षीय सत्यम यादव निवासी महराजगंज से टक्कर हो गई। जिससे मुफीद सड़क पर गिर गया। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गिरने से हिमांशु और सत्यम भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्र...