मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के भरवारी निवासी चुन्नू सिंह के पुत्र सुशांत कुमार (24) की सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर में बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि सैदपुर-पुपरी पथ पर मेहसौल गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां सुशांत ने दम तोड़ दिया। वे कोचिंग में पढ़ाते थे। सुशांत कुमार पुपरी की ओर से लौट रहे थे। सुशांत सपरिवार मुजफ्फरपुर शहर में रहते थे। उसकी फरवरी महीने में फकुली के केसरामा गांव में शादी हुई थी। दो भाइयों में बड़े थे। मेडिकल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़े...