बेगुसराय, मई 9 -- दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार जख्मी तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौशाला रोड में शुक्रवार की रात दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गयी। इसममें दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक बाइक से एक व दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक जख्मी हो गये। मृतक 24 वर्षीय विनीत कुमार था। वह बरौनी फ्लैग निवासी कपिल देव सिंह का पुत्र था। वह अपने मित्र के साथ बाइक से दूसरे मित्र की शादी भोज में शामिल होने जा रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम पुलिस ने शनिवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्ट मार्ट म करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक का मित्र विक्की कुमार ने बताया कि विनीत बाइक से मित्र गौरव के साथ अपने मित्र क...