दो बाइकों की टक्कर में एक मौत , तीन घायल
गया, जुलाई 5 -- मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया जी-बोधगया रोड पर केंदुई गांव के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए। मृतक के पिता बबन मिस्त्री के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकाश मिस्त्री (18) मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के रहने वाले बबन मिस्त्री का इकलौते पुत्र था। बताया गया कि घटना गया जी-बोधगya रिवर साइड रोड पर केंदुई गांव के पास बैंक ऑफ इंडिया के सामने हुई। शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। एक बाइक पर दो और दूसरी पर दो युवक सवार थे। तेज गति होने के कारण टक्कर जबर्दस्त हुई। इस घटना में हरदासपुर गांव के प्रकाश मिस्त्री की मौत घटनास्थल पर हो गयी। प्रकाश का दोस्त गोलू घायल हो गया। प्रकाश खिरियावां में अपनी नानी के घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.