सीतामढ़ी, फरवरी 28 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के मकुनहिया और सहनियापट्टी गांव में दो बाइक की सीधी टक्कर में शुक्रवार की शाम एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि सवार दो युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान करड़वाना पंचायत अंतर्गत पिपराढ़ी वार्ड संख्या 13 निवासी कैलाश मंडल के 42 वर्षीय इकलौते पुत्र सुधीर मंडल के रूप में की गई है। बताया गया है कि सुधीर मंडल का ससुराल राधाउर गांव में है। वह मकुनहिया गांव में महावीरी झंडा कार्यक्रम देखकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं पीटीसी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. मो. अतीक नदाफ ने जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.