गंगापार, अप्रैल 23 -- मेजा थाना क्षेत्र के चोरबना गांव निवासी 50 वर्षीय नंदलाल गुरुवार को बाइक से रामनगर स्थित अस्पताल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चिरैया मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है, लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...