गंगापार, अप्रैल 20 -- थाना क्षेत्र के रत्योरा करपिया के पास सोमवार सुबह लगभग दस बजे दो बाइकों की टक्कर मे सवार सभी चारों लोग बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर तड़पने लगे। जानकारी पाकर पहुंची एम्बुलेंस से पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कोरांव पहुंचाया जिनमें से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों की गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 52 वर्षीय इंदल पुत्र बेनीमाधो निवासी लहवा थाना कोरांव सोमवार लगभग 10 बजे इसी थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव में ब्याही अपनी बेटी पूजा की बेटी जाह्नवी को कुत्ता काटने के बाद पीछे बाइक पर बैठाकर सीएचसी कोरांव इंजेक्शन लगवाने जा रहे थे। रत्यौरा करपिया के पास खीरी थाना क्षेत्र के नदौरा बसियारी के साथी के साथ अपनी बाइक से कोरांव की ओर से घर जा रहे उत्तम मिश्रा पुत्र मिठाई लाल की बाइक से भिड़ंत ...