आजमगढ़, अप्रैल 30 -- मेहनाजपुर। क्षेत्र के पचरुखवा गांव के पास मंगलवार की रात करीब एक बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक गाजीपुर के खानपुर के रहने वाले हैं। घटना के समय बरात से लौट रहे थे। उनकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर सिनयापार गांव निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र यादव के गांव से मंगलवार को जौनपुर जनपद के चंदवक में बरात गई थी। धर्मेंद गांव के 16 वर्षीय अंकित यादव पुत्र रामनरायन यादव के साथ बाइक से बरात में शामिल होने गया था। यह भी पढ़ें- दो बाइकों मेंआमने-सामने टक्कर, दो की मौत, तीन घायल रात करीब एक बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पचरुखवा ग...