आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के सिधारी हाईडल चौराहा के पास गुरुवार की रात में दो बाइकों में हुई टक्कर के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। बीच बचाव में आए एक युवक को भी एक पक्ष ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। सिधारी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार पांडेय गुरुवार की देर रात हाइडिल चौराहे पर खड़े थे। इस दौरान दो बाइकों में टक्कर हो गयी, उनके परिचित बबलू यादव के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे। राजेश ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने राजेश को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आक्रोशित हमलावरों ने बाइक को भी तोड़ने का भी प्रयास किया। पास में मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया। मारपीट की वीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.