बदायूं, मई 2 -- दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत के बाद उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। मामले में अन्य नामजद और अज्ञात लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हादसा 30 अप्रैल की शाम थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव चितरी में हुई थी। गांव सुकटिया के रहने वाले अजय पुत्र गुड्डू सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। आरोप है कि हादसे के बाद विपक्षी पक्ष के लोगों ने मृतक के परिजनों के साथ भी मारपीट की। इस मामले में मृतक के चाचा नेकसू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकद...