बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती। नगर पंचायत बभनान क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में हाईस्कूल की छात्रा सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल छात्रा गंभीर चोट के कारण परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सकी, जिससे उसकी परीक्षा छूट गई। जानकारी के अनुसार, शिवाजी नगर वार्ड निवासी कोमल शिव इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा है, सुबह की पाली में अपने एक पारिवारिक सदस्य के साथ जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटवा कुनगाई में परीक्षा देने जा रही थी। बभनान के सोसायटी रोड पर पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों को क्षति पहुंची। दूसरी बाइक सवार भगवती कमलापुरी के पीठ और हाथ में चोट आई है। वहीं छात्रा कोमल के कमर और पैर में गंभीर चोट लगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.