गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ताड़ीघाट-बारा मार्ग 124 सी पर महदेवा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक युवक की पहचान आलोक के रूप में हुई है। दूसरे घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। युवा समाजसेवी दुर्गेश राय ने बताया कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस बुलाकर दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल भेजा गया ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...