गाजीपुर, मार्च 28 -- कठवामोड़, हिंदुस्तान संबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास शनिवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में भाई की मौत हो गई जबकि बहन सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार कटैया लहंग निवासी 26 वर्षीय समीर कुमार बहन सुनीता को बाइक से लेकर कासिमाबाद की ओर जा रहा था। महेशपुर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में समीर कुमार, उसकी बहन सुनीता और दूसरा बाइक चालक अरखपुर निवासी सुद्धी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग इन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि उपचार के दौरान समीर कुमार की मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों का...