देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि गोड़्डा जिला के पौड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डांड़े गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। घायलों की पहचान सलैया गांव निवासी विकास कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायलों की मौसी गंधारी देवी ने बताया कि दोनों घर से बाइक से उनके घर के लिए निकले थे। उसी दौरान डांड़े गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दूसरी बाइक चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए देवघर सदर ...