बिजनौर, फरवरी 7 -- शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक घायल हो गए। यह हादसा स्योहारा ठाकुरद्वारा मार्ग पर नगर पालिका के सामने हुआ। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे मुरादाबाद रेफर किया गया है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान अमीनाबाद गांव निवासी सुनील पुत्र सुरेश (40) के रूप में हुई है। दूसरे बाइक चालक का उपचार अभी भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है। फिलहाल, दोनों घायलों के परिजन उनके उपचार में जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.